Generative AI Boosts Demand for Skilled Workers : New Study Shows 2026

नमस्कार दोस्तों आज के समय में Generative AI Technology ने दुनिया भर के काम के तरीको को बदल दिया है  ICRIER की एक स्टडी में कहा गया है कि जेनरेटिव AI के आने के बाद एंट्री लेवल पर हायरिंग में कमी आई है,Skilled Mid-Level Workers की डिमांड बढ़ी है, और सीनियर लेवल पर “काफी स्टेबिलिटी” देखने को मिली है | Generative AI, text, images, video, code और music तक खुद से बना सकता है.

रिसर्चर्स के अनुसार यह कमी IT इंडस्ट्री में महामारी के बाद के बड़े ट्रेंड्स से मेल खाती है और इसका कारण सिर्फ AI का इस्तेमाल नहीं हो सकता। Software Developers और Database Administrators जैसी jobs , जिन्हें आमतौर पर AI के लिए सबसे ज़्यादा एक्सपोज़्ड माना जाता है, उनकी भी डिमांड में सबसे ज़्यादा बढ़ रही है. जेनरेटिव AI टेक्निकल और एनालिटिकल काम के लिए प्रोडक्टिविटी बढ़ाने वाले कॉम्प्लिमेंट के तौर पर मुख्य रूप से काम कर रहा है, न कि किसी Substitute के तौर पर,” रिपोर्ट के अनुसार, जिसे OpenAl का सपोर्ट मिला था और यह 650 से ज़्यादा फर्मों के सर्वे पर आधारित थी।

Generative AI

इसी बढ़ते यूज़ के कारण हाल ही में आई एक नई स्टडी में यह सामने आया है कि Generative AI की वजह से Skilled Workers की डिमांड पहले से ज्यादा बढ़ गई है।

Generative AI : What did the new study reveal?

स्टडी के अनुसार:

  • स्टैटिस्टिशियन और मैथमैटिशियन, एप्लीकेशन डेवलपर्स और डेटाबेस डिज़ाइनर और एडमिनिस्ट्रेटर्स जैसे रोल्स सबसे ज़्यादा एक्सपोज़्ड थे और उनकी डिमांड सबसे ज़्यादा थी

  • HR, लीगल और फाइनेंस प्रोफेशनल्स की डिमांड सबसे कम थी।

  • Tech, marketing, data analytics, और design sectors में नौकरीयो के अवसर तेजी से बढ़ रहे थे.

  • सिर्फ डिग्री नहीं, बल्कि प्रैक्टिकल स्किल्स की डिमांड बढ़ रही है

इसका सीधा अर्थ है कि AI नौकरियां खत्म नहीं कर रहा, बल्कि नई तरह की नौकरियां तैयार कर रहा है.

किन-किन फील्ड में Skilled Workers की डिमांड बढ़ी है ?

1. IT और Software Development : AI based applications, Chatbots और Automation Tools बनाने वाले डेवलपर्स की डिमांड बढ़ रही है। Python, Machine Learning और Data Science के एक्सपर्ट  प्रोफेशनल्स की डिमांड भी तेजी से बढ़ रही है.

2. Digital Marketing : SEO, Content Writing, Social Media Marketing और AI-Based Analytics जैसे एक्सपर्ट की डिमांड भी बढ़ रही है कंपनी ऐसे लोगो को हायर कर रही है.

3. Graphic Design और Video Editing : AI टूल्स की सहायता से तेजी से क्रिएटिव काम करने वाले डिज़ाइनर की डिमांड मार्केट में बढने लगी है.

4. Data Analysis : डेटा को अंडरस्टैंड और उससे बिजनेस डिसीजन लेने वाले Data Analysts और AI Specialists की डिमांड आज के समय में सबसे ज्यादा बढ़ी है.

Generative AI से जॉब्स कम होंगी या जॉब्स बढ़ेंगी?

रिपोर्ट में कहा गया है कि AI अपनाने से हायरिंग प्रायोरिटीज़ को नैरो स्पेशलाइज़ेशन के बजाय डोमेन एक्सपर्टीज़ और AI और डेटा-रिलेटेड टेक्निकल स्किल को मिलाकर हाइब्रिड स्किल प्रोफाइल की ओर बदला जा रहा है। यह प्रश्न अक्सर पूछा जाता है कि AI आने से नौकरियां खत्म हो जाएंगी। लेकिन रिपोर्ट के नतीजे कुछ अलग ही बताते हैं:

  • Low Skill Jobs पर में कमी देखने को मिलती है

  • High Skill Jobs की डिमांड बढ़ रही है

  •  AI + Human Collaboration बढ़ रहा है न कि AI इंसानों को रिप्लेस नहीं कर रहा है.

जो लोग नई टेक्नोलॉजी लर्न कर रहे है , उनकी डिमांड पहले ज्यादा बढ़ रही है.

What Generative AI are important to learn?

यदि आप भी अपने भविष्य को लेकर चिंता में है तो रिपोर्ट के अनुसार आपको इन स्किल्स को सीखना चाहिए

  • Artificial Intelligence Basics
  • Coding (Python, JavaScript)
  • Digital Marketing & SEO
  • Creative Tools (Image/Video AI Tools)
  • Communication Skills
  • Prompt Engineering
  • Data Analytics

आज के टाइम में Tech + Creativity + Communication का कॉम्बिनेशन सबसे ज्यादा डिमांड में माना जा रहा है।

students और youth के लिए क्या संकेत?

सर्वे में शामिल अधिकांस कंपनियों ने कहा कि हम Internal Awareness और workforce reskilling में इन्वेस्ट कर रहे हैं, परन्तु रिपोर्ट में कहा गया है: चिंता की बात यह है कि IT फर्म बड़े Language Model Operations में skills वाले काफ़ी वर्कर्स को हायर नहीं कर रही हैं सबसे ज़रूरी बात, ट्रेनिंग और अपस्किलिंग में ठीक से इन्वेस्ट नहीं कर रही हैं। qualified AI ट्रेनर्स की कमी, लेबर मार्केट में नए आने वालों में AI स्किल्स की कमी, और AI को लेकर पॉलिसी और रेगुलेटरी अनिश्चितता ऐसी चुनौतियाँ हैं जिनका तुरंत निराकरण किया जाना चाहिए।

corporate strategy में बदलाब

अब कई बड़ी कंपनियां :

  • employees को AI Training करवा रही है जिससे स्किल्स में सुधार आये

  • Hybrid Skill Employees को Priority दे रही हैं

  • Automation पर काम कर रही है और  Human Expertise को जोड़ रही हैं

इससे स्पष्ट है कि भविष्य की जॉब मार्केट Skill-Driven होने वाला है.

क्या AI Productivity बड़ा रही है.

रिपोर्ट में कहा गया है कि AI ने ऑपरेशन्स में प्रोडक्टिविटी बढ़ाई है। स्टडी में बताया गया है कि 38% डिवीजनों में कम वर्कर्स के साथ ज़्यादा बेहतर रिजल्ट  देखा गया।ऑपरेशन्स की लागत कम हुई जबकि कई गुना बढ़ा। बताया गया है कि सबसे असर जिन नौकरियां पर पड़ा है उनमे data entry, clerical और back-office प्रोसेसिंग थीं,दुसरे नंबर पर Manual Testing, Manual Quality Assurance और Entry-Level Programming थीं।  AI Productivity से क्रिएटिव प्रोडक्शन, कस्टमर सपोर्ट और एडमिनिस्ट्रेटिव के jobs भी प्रभावित हुए हैं।

ai guide hindi

👉 Read Also:

ByteDance Seedance 2.0 AI Video Generator : New AI Video Tool क्या है और कैसे Use करें?

Grok Imagine 1.0 Free AI Video Tool : अब Photo से बनाएं HD Video मिनटों में

AI Influencer बनाकर पैसे कैसे कमाएं? Step-by-Step Complete Guide 2026

AI Deepfake & AI Video Rules 2026 India: कंटेंट क्रिएटर्स के लिए भारत सरकार की New update

 

Open AI Prism क्या है? Research और Academic Writing के लिए OpenAI का नया Powerful Tool

Google AI Photo Editing

Types of Agents in AI: A Complete Guide to Intelligent Agents in Artificial Intelligence

The 13 Best AI Video Generators in 2026 (Text to Video, Avatar & Marketing Tools)

IIT Madras Free AI Course in Hindi: एडमिशन प्रोसेस और कोर्सेस की पूरी जानकारी

Dhruv Rathee AI Master Class क्या है? पूरी जानकारी हिंदी में (2026 Guide)

Home page https://aiguidehindi.com/
Facebook https://www.facebook.com/share/1JJYkj4RG4/

 

 

 

 

 

 

Leave a Comment

Adobe Firefly से Text to Video कैसे बनाएं AI Deepfake Rules 2026 India: कंटेंट क्रिएटर्स के लिए नई गाइडलाइंस AI Influencer बनाकर पैसे कैसे कमाएं – Step-by-Step Guide 2026 ai tools for maths teachers 2026 ByteDance Seedance 2.0 AI Video Generator – मिनटों में बनाएं HD AI Video