Sarvam AI Bulbul V3 : नमस्कार दोस्तों भारतीय Sarvam AI,Google Gemini और ChatGPT से भी आगे निकल चूका है. भारत के लिए अच्छी खबर है बेंगलुरु की स्टार्टअप Sarvam AI इस समय दुनिया भर में चर्चा में है . इसके दो नए इनोवेशन Sarvam Vision और Bulbul V3 चर्चा का मुख्य कारण है. यह AI मॉडल खास तौर पर भारतीय भाषाओं और स्थानीय उच्चारणों (Accents) को ध्यान में रखकर डिजाईन किया गया है। जहां अब तक AI की दुनिया में Google Gemini और ChatGPT जैसे विदेशी टूल्स सबसे ज्यादा यूज़ होते है , वहीं Bulbul V3 ने “Made in India AI” उभर कर दुनिया के सामने आया है।
Sarvam AI Bulbul V3 न केवल एक वॉइस असिस्टेंट , बल्कि यह भारत की भाषाई विविधता को समझने वाला एक बेस्ट AI प्लेटफॉर्म है। इसका उद्देश्य भारतीय यूज़र्स को उनकी मातृभाषा में बेतर अनुभव देना है।

Sarvam AI Bulbul V3 क्या है?
Sarvam AI Bulbul V3 की खास बात है कि यह 11 इंडियन भाषाओं को न सिर्फ समझ सकता है बल्कि उसी अंदाज में बोल भी सकता है, जैसे भारतीय बात करते हैं उसी तरह यह भी बोल सकता है. जल्द ही इसे कुल 22 भाषाओ के लिए डिजाईन किया जा रहा है जिससे लोकल भाषा का अनुभव सभी को मिलेगा. इसकी सबसे बड़ी खास बात यह है कि यह भारतीय लहजे (Desi Accent) को बहुत सही और सटीक तरीके से समझता और दोहराता है।
अमेरिका और चीन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में सबसे आगे नजर आते हैं, परन्तु अब भारत भी AI की दुनिया मेंआगे बढने लगा है और भारत के Sarvam AI ने Google Gemini और ChatGPT जैसे फेमस AI को भी पीछे छोड़ दिया है. बेंगलुरु की स्टार्टअप Sarvam AI इस समय दुनिया भर की AI community में छाया है. इसके दो नए इनोवेशन Sarvam Vision और Bulbul V3 चर्चा का कारण है. यह AI मॉडल Optical nucleus identification (OCR) के कई मामलों में Google Gemini और ChatGPT से भी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है .
भारतीय AI मॉडल Sarvam AI Bulbul V3 की क्या खासियत है?
Bulbul V3 वैसे तो इंडियन भाषाओ के सपोर्ट के लिए फेमस है परन्तु की सबसे बड़ी Bulbul V3 की खासियत है कि इसने एक स्टडी में अपने मुकाबले के बड़े AI मॉडल जैसे कि Cartesia Sonic-3 को भी पीछे छोड़ दिया है, यह टेलीफोनी (8 kHz) इवैल्यूएशन में वर्ल्ड का नंबर वन मॉडल बनकर सामने आया है। यह सिर्फ बोलता ही नहीं बल्कि बोलते हुए भावनाओं, ठहराव और सही लहजे को भी समझाता है। भारत के इस शानदार मॉडल ने दुनिया को यह दिखा दिया की भारत सिर्फ यूजर नहीं बल्कि निर्माता भी है.
Main characteristics:
-
10 से ज्यादा इंडियन लेंवेज को सपोर्ट
-
प्राकृतिक और रियल आवाज
-
लोकल एक्सेंट की पहचान
-
तेज़ रिस्पॉन्स समय
-
लो इंटरनेट स्पीड पर भी अच्छा आउटपुट
Sarvam AI क्या है?
Sarvam AI एक इंडियन AI स्टार्टअप है जिसका मुख्य लक्ष भारत के लिए अपना आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एप्लीकेशन बनाना है। कंपनी का फोकस आमतौर पर Indian Language AI Solutions पर है। Sarvam AI का विज़न है कि भारत का हर व्यक्ति अपनी भाषा में टेक्नोलॉजी को सीख सके.
Bulbul V3 से पहले भी Sarvam AI ने OCR और भाषा समझने वाले बहुत सारे टूल्स लॉन्च किए थे, लेकिन Bulbul V3 को कंपनी का अब तक का सबसे स्मार्ट प्रोडक्ट बताया जा रहा है।
कंपनी के Co-Founder प्रत्युष कुमार ने X पर Sarvam AI को लेकर दावा किया कि Sarvam Vision ने olmOCR-Bench पर 84.3% सटीकता हासिल की, जो Gemini 3 Pro और DeepSeek OCR v2 से भी ज्यादा है. इसी तरह OmniDocBench v1.5 पर इसे 93.28% accuracy मिली.
Bulbul V3 टेक्स्ट-टू-स्पीच मॉडल क्या है जाने विस्तार से
Bulbul V3 एक टेक्स्ट-टू-स्पीच मॉडल है, जो लगभग 35 अलग‑अलग आवाजों को सपोर्ट करता है. 22 भारतीय भाषाओं से लिए इन आवाजों के सैंपल गए हैं. यह मॉडल अलग‑अलग क्वालिटी की स्कैन की गई फाइलों और कंटेंट को भी समझ सकता है. प्रत्युष कुमार का दावा है कि इंडियन भाषाओं के मामले में Sarvam Vision अभी तक का सबसे बेस्ट मॉडल है और यह सभी 22 अनुसूचित इंडियन भाषाओं को सपोर्ट करता है. यह मॉडल कई विज़ुअल काम करने में सक्षम है, जैसे- image caption बनाना, Text in pictures को पहचानना, Chart को समझना और टेबल को रीड करना और उसका Analysis करना आदि.
Why is Bulbul V3 important for Indian AI?
कंपनी की ऑफिसियल वेबसाइट के अनुसार, Sarvam AI का मुख्य लक्ष है AI की सुविधा हर भारतीय तक आसानी से पहुंचे. कंपनी के अनुसार, हमारा उद्देश्य ऐसे AI मॉडल डिजाईन, जो देश की मुख्य आवश्यकता को पूरा कर सकें. Sarvam AI उन कुछ चुने हुए इंस्टिट्यूट में से है, जिन्हें इंडियन गवर्मेंट ने 10,300 करोड़ रुपये के इंडिया एआई मिशन में Indigenous AI models बनाने के लिए चुना है। इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट 2026 की तैयारियों का एक हिस्सा यह मॉडल इसी महीने होने वाला है। इसे 28 फरवरी तक डेवलपर्स मुफ्त में एक्सेस कर सकते हैं। इस एआई में वॉइस क्लोनिंग जैसे एडवांस फीचर्स भी सामिल किया गया है.
Bulbul V3 : Mastery of regional languages including Hinglish
भारतीय भाषाओं की मुख्य रूप से हम बात करते हुए एक ही वाक्य में कई अलग-अलग भाषाओं को जोड़ देते हैं। इसे कोड-मिक्सिंग कहा जाता है। Sarvam AI का मॉडल Bulbul V3 इसे समझ सकता है.
रिपोर्ट के अनुसार,(REF.) 35 से ज्यादा हाई क्वालिटी वाली आवाजें इस एआई मॉडल में मिल जाती हैं , जिन्हें असली भारतीय वॉइस आर्टिस्ट्स की सहायता से तैयार किया गया है। Bulbul V3 चाहे स्थानीय नाम हों, या लोकल भाषाओं के उच्चारण, सभी को समझ सकता है.
FAQs – Sarvam AI Bulbul V3
1. Sarvam AI Bulbul V3 क्या है?
Ans. Sarvam AI Bulbul V3 एक भारतीय AI based वॉइस मॉडल है और कई भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है।
2. Bulbul V3 किन भाषाओं को सपोर्ट करता है?
Ans. Bulbul V3 हिंदी, तमिल, बंगाली, मराठी, तेलुगु सहित कई भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है।
3. क्या Bulbul V3 फ्री में उपलब्ध है?
Ans. कुछ फीचर्स फ्री हो सकते हैं, जबकि एडवांस API या बिज़नेस यूज़ के लिए plan लेना होता है.
4. क्या डेवलपर्स Bulbul V3 को अपने ऐप में जोड़ सकते हैं?
Ans. हाँ, Sarvam AI डेवलपर्स के लिए API देता है, जिससे स्टार्टअप्स और कंपनियाँ अपने ऐप्स में AI वॉइस फीचर जोड़ सकें।
5. Bulbul V3 भारतीय AI के लिए क्यों महत्वपूर्ण है?
Ans. यह भारत में स्वदेशी AI टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देता है,
6. क्या Bulbul V3 ऑफलाइन काम कर सकता है?
Ans. नहीं, फिलहाल अधिकतर AI वॉइस मॉडल internet पर काम कर रहे है.