NotebookLM Super Powers 2026 : नमस्कार दोस्तों गूगल की तरफ से आने वाला टूल्स NotebookLM आपको सुपर पावर देता है, इसे अनलॉक करने का तरीका की 10-पॉइंट समरी हम आपको बताने वाले है.यह कोई साधारण ChatGPT या Gemini जैसा सिर्फ चैटबॉट नहीं है। NotebookLM आपको अपनी फाइलों, नोट्स, PDFs, YouTube वीडियो और वेबसाइट्स को समझकर उन पर आधारित एक पर्सनलाइज्ड AI बन जाता है। और आपको केवल वही रिजल्ट देता है जो इनपुट अपने इसे दिया दिया है. एक्सपर्ट NotebookLM का डिफाल्ट वर्शन इस्तेमाल नहीं करते वे बस तेज़ रिसर्च, बेहतर एक्यूरेसी और पर्सनलाइज़्ड रिस्पॉन्स पाने के लिए की settings adjust करते हैं।
जिससे उनको और भी बेस्ट रिजल्ट मिलता है और NotebookLM Super Powers 2026 बन जाता है इस आर्टिकल में हम आपको यही सब सीक्रेट बताने वाले है जिससे आप NotebookLM का यूज़ करके अपने काम को बेहतर कर सके आपको बता दे कि Google ने इसे Gemini के लेटेस्ट मॉडल्स (Gemini 2.0 और 3.0 सीरीज़) के साथ ऐड किया है। Students, Teachers, Researchers, Content Creators और Business Professionals के लिए यह बेहतर साबित हो रहा है।

NotebookLM Super Powers क्या है और यह इतना Powerful क्यों है?
NotebookLM में पाँच ऐसे बदलावों तक सीमित कर दिया जो सच में मायने रखते हैं। सबसे ज़रूरी अपडेट यह है कि Notebook LM के रिस्पॉन्स को कस्टमाइज़ करने के लिए कैरेक्टर लिमिट बढ़ा दी गई है। पहले, आपके पास Notebook LM को यह बताने के लिए लगभग दो सेंटेंस होते थे कि कैसे जवाब देना है। अब आपके पास 10,000 कैरेक्टर हैं, जो इस AI को कैसे सोचना चाहिए, इसके लिए एक पूरी इंस्ट्रक्शन मैनुअल बनाने के लिए काफी हैं।
इसे एक्सेस करने के लिए, आप ऊपर right ओर Configure Notebook दबाते हैं, पैनल खोलते हैं, कस्टम चुनते हैं, और वहीं आप अपना प्रॉम्प्ट लिखते हैं। Google ने असल में इस अपडेट की घोषणा करते समय उदाहरण प्रॉम्प्ट शेयर किए थे और उनमें से एक नोटबुक LM को एक ट्यूटर में बदल देता है जो difficult topic को आसान भाषा, real world के उदाहरणों से समझाता है और यह Sure करने के लिए बीच-बीच में चेक करता है कि आप समझ रहे हैं। इसका मतलब है कि आम समरी पाने के बजाय, आप Notebook LM को वैसे ही सिखाने के लिए कॉन्फ़िगर कर सकते हैं जैसे आप रियल में सीखते हैं।
NotebookLM के Hidden Super Powers कौन-कौन से हैं?
- Major customization upgrade – रिस्पॉन्स कस्टमाइज़ेशन लिमिट बढ़ाकर 10,000 कैरेक्टर कर दी गई है, जिससे यूज़र AI को कैसे सोचना और रिस्पॉन्स देना चाहिए, इसके लिए Detailed Instruction Manual बना सकते हैं।
- AI Summary Power – आपके के द्वारा दिए गए बड़े डॉक्यूमेंट, पीडीएफ, या विडियो लिंक को यह समरी बना सकता है यह इसका बड़ा ही सुपर पॉवर है जिसे आप यूज़ कर सकते ख़ास कर तब जब आपके पास बड़ी पीडीएफ फाइल्स हो.
- Question Generator Power – आपके द्वारा दिए गए इनपुट के आधार पर यह आपको क्वेश्चन बना कर दे सकता है यदि आप पीडीएफ या विडियो लिंक अपलोड करते है तो यह आपको कुछ ही सेकंड में क्वेश्चन जनरेट कर देगा.
- Research Assistant Mode – Research Assistant Mode एक ऐसा फीचर है जिसमें NotebookLM खुद आपके लिए इंटरनेट पर search (research) करता है, कई Source Collect करता है, और फिर उन्हें मिलाकर आसान भाषा में Ans देता है।
- Exam Booster Feature – Exam Booster Feature ऐसा फीचर होता है जो आपकी पढ़ाई को exam focused बना देता है — यह सिर्फ वही पढ़ाएगा जो परीक्षा में आ सकता है.
NotebookLM Super Powers Unlock करने का Step-by-Step तरीका
यदि आप नोटबुकlm को अनलॉक करना चाहते है तो आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करना होगा –
-
Account Setup – अकाउंट सेटअप करना आसान है
- सबसे पहले Google अकाउंट से लॉगिन करें
– NotebookLM Google से ही लॉग इन होता है . - New Notebook बनाएँ
– “Create Notebook” पर क्लिक करें। - Notebook का नाम रखें
– जैसे: Class10 Science Notes या Research Project 2026 - अब आपका workspace रेडी है.
2. Document Upload-
- आप क्या-क्या अपलोड कर सकते हैं? PDF , Google Docs, Website link, Google Drive files और विडियो लिंक
- Upload करने का तरीका – Notebook ओपन करें अब Add Source पर क्लिक करें, PDF या Drive से file चुनें, Upload होते ही AI उसे रीड कर लेता है,
3. Smart Prompts Use करना – आपको स्मार्ट प्रोम्प्ट्स का यूज़ करना है आप नोटबुक lm जितना अच्छा प्रोम्प्ट्स देते है रिजल्ट भी उतना बेहतर आता है.
4. Source-Based Answers निकालना – इस टूल्स की सबसे ख़ास बात है आप जो सोर्स देते हो रिजल्ट भी उसी सोर्स से आता है.
Students के लिए NotebookLM के फायदे
NotebookLM स्केटूडेंट लिए एक Smart Study Assistant की तरह वर्क करता है। यह सिर्फ जानकारी नहीं देता, बल्कि आपकी पढ़ाई को इजी, स्मार्ट और exam-focused बना देता है। आप इसे tutor की तरह सेट कर सकते हैं – “Simple Hindi में समझाओ, example दो, फिर प्रश्न पूछो।” इससे कठिन chapter भी इजी लगने लगते हैं। आपके Notes से ही जवाब देता है आप PDF, book notes या school material upload कर NotebookLM उन्हीं documents से answer पूछ सकते है.
Teachers कैसे NotebookLM से Time बचा सकते हैं?
NotebookLM टीचर के लिए सिर्फ एक AI टूल नहीं, बल्कि Digital Teaching Assistant की तरह वर्क कर सकता है। यदि आप Lesson Plan, Question Paper, Notes और Content Creation करते हैं तो NotebookLM बहुत टाइम बचा सकता है। आप इसे प्रोम्प्ट्स दे “Class 10th Science – Chapter लाइट के लिए 40 मिनट का lesson plan बनाओ (Hindi medium)” NotebookLM देगा – Learning Objectives, Teaching Aids, Activity Ideas, Homework इस तरह आपका समय बच सकता है.
End
