Google AI Course Free : क्या आप 2026 में AI की दुनिया को गहराई से जानना चाहते हो? लेकिन बहुत अधिक फीस और कोडिंग का डर आपको पीछे खींच रहा है? क्या आपके दिमाग में भी यह चीज है कि ai कहीं आपकी जॉब तो नहीं छीन लेगा। अगर आपका जवाब हां है तो इस डर को अपनी सबसे बड़ी स्ट्रेंथ बनाने का टाइम आ चुका है। अब आप ai की दुनिया में अपना पहला स्टेप ले सकते हो वो भी Google के ऑफिशियल सर्टिफिकेट के साथ।
Google अपने प्लेटफॉर्म पर कई Free AI Courses उपलब्ध कराता है, जिन्हें आप बिना किसी फीस के कर सकते हैं और Career में आगे बढ़ सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको Google के Free AI Courses, उनके फायदे, कैसे जॉइन करें और कौन-कौन से कोर्स आपके लिए बेस्ट हैं। अभी के बारे में विस्तार से बताने वाले है.

Free Google AI Course : क्यों महत्वपूर्ण हैं?
अब यह जो Course है यह स्पेशली उन लोगों के लिए बनाया गया है जिनका कोई टेक्निकल या कोडिंग बैकग्राउंड नहीं है। यानी कि अगर आप एक स्टूडेंट हो, मार्केटिंग प्रोफेशनल हो, एचआर हो, आपका एजुकेशनल बैकग्राउंड जो भी हो, आप इस कोर्स की मदद से ai आसानी से सीख सकते हो। Google ने यह कोर्स इसलिए बनाया है ताकि ai जैसी पावरफुल टेक्नोलॉजी सिर्फ टेक्निकल लोगों तक ही सीमित ना रहे बल्कि इसे हर कोई समझे और इसका फायदा उठा पाए।
AI का यूज़ अब रोजमर्रा की जिंदगी से लेकर प्रोफेशनल काम सभी में हो रहा है। Google AI Essentials, Generative AI Learning Path जैसे Course आपको प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग, जेनरेटिव AI टूल्स (जैसे Gemini), रिस्पॉन्सिबल AI और प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के तरीके सिखाते हैं।
- किसी भी टेक्निकल बैकग्राउंड आवश्यकता नहीं है.
- सेल्फ-पेस्ड लर्निंग – अपनी जरुरत से स्पीड कम या ज्यादा कर सकते है.
- कोर्स पूरा होने पर Google का शेयरेबल सर्टिफिकेट मिलता है, जो LinkedIn या रिज्यूमे पर ऐड किया जा सकता है.
- आज काल जॉब मार्केट में AI स्किल्स की डिमांड बहुत ज्यादा बड रही है।
Google के प्रमुख फ्री AI कोर्स की लिस्ट 2026
यह कोर्स Coursera पर उपलब्ध है और इसे Google के AI experts ने डिज़ाइन किया है। कोर्स की अवधि लगभग 5 घंटे है और इसे अपनी सुविधा के अनुसार पूरा किया जा सकता है, इसमें थ्योरी कम और प्रैक्टिकल स्किल्स ज्यादा हैं।
कोर्स को 5 मॉड्यूल्स में बाँटा गया है:
-
Introduction to AI
-
Productivity with AI Tools
-
Prompt Engineering
-
Responsible Use of AI
-
Staying Ahead with AI
| S.N | Name of course | Platform | Duration | Free/certificate | Main Topics |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | Google AI Essentials | Grow with Google / Coursera | 5-10 घंटे | फ्री ट्रायल + सर्टिफिकेट | AI इंट्रोडक्शन, प्रॉम्प्टिंग, रिस्पॉन्सिबल AI |
| 2 | Introduction to Generative AI | Google Cloud Skills Boost | 45 मिनट | पूरी तरह फ्री + बैज | जेनरेटिव AI क्या है, बेसिक्स |
| 3 | Introduction to Large Language Models | Google Cloud Skills Boost | 1-2 घंटे | फ्री + बैज | LLMs, चैटबॉट्स, फाइन-ट्यूनिंग |
| 4 | Introduction to Responsible AI | Google Cloud Skills Boost | 1 घंटा | फ्री + बैज | AI एथिक्स, Google के 7 प्रिंसिपल्स |
| 5 | Introduction to Image Generation | Google Cloud Skills Boost | 1-2 घंटे | फ्री + बैज | डिफ्यूजन मॉडल्स, AI आर्ट जेनरेशन |
| 6 | Generative AI Fundamentals | Google Cloud Skills Boost | 1 घंटा | फ्री + बैज | बेसिक्स का रिव्यू और बैज |
| 7 | Prompting Essentials | Grow with Google | 6 घंटे | फ्री ट्रायल + सर्टिफिकेट | इफेक्टिव प्रॉम्प्ट लिखना |
| 8 | Transformer Models & BERT | Google Cloud Skills Boost | 2-3 घंटे | फ्री + बैज | एडवांस्ड AI आर्किटेक्चर |
Google AI Course Free vs Paid AI Course
| Feature | Free Google AI Course | Paid AI Course |
|---|---|---|
| Cost | ₹0 | ₹5,000+ |
| Certificate | ✔ Yes | ✔ Yes |
| Quality | High | High |
| Beginners Friendly | ✔ Yes | Sometimes |
FREE Google AI Course : कितने मॉड्यूल्स में बाँटा गया है:
इस को कोर्स को 5 मॉड्यूल्स में बाँटा गया है:
-
Introduction to AI-इसमें मौड्यूल में Generative AI, ChatGPT जैसे टूल्स, AI से productivity बढ़ाना और सही prompt कैसे लिखना है सिखाया जाता है।
-
Productivity with AI Tools – इस मॉड्यूल्स में प्रोडक्टिविटी वाले ai सिखाये जाते है जिसने हम अपने काम को बेहतर कर सके.
-
Prompt Engineering – इस मॉड्यूल्स में हम ai को सही prompt कैसे देना है यह सिखाते है जिससे हमें सही आउटपुट मिल सके.
-
Responsible Use of AI – Responsible AI मॉड्यूल में AI के risks, bias, गलत इनफार्मेशन और ethical use पर फोकस किया गया है।
-
Staying Ahead with AI – AI तेजी से बदल रही टेक्नोलॉजी है, इसलिए continuous learning सबसे ज़रूरी है.
Google ai course free : कैसे एनरोल करें और सर्टिफिकेट प्राप्त करें?
- Grow with Google AI Essentials के लिए: grow.google/ai पर जाएं या Coursera.org पर Search करें। Free Try से शुरू करें।
- Google Cloud Skills Boost के लिए: cloudskillsboost.google पर रजिस्ट्रेशन करे. Generative AI Learning Path search करें।
- कोर्स complete करने के बाद Profile से certificate Download करें या LinkedIn पर ऐड करें।
फायदे और करियर Impact
- आपका रिज्यूमे मजबूत होता है।
- AI स्किल्स सीखने के बाद jobs (प्रॉम्प्ट इंजीनियर, AI असिस्टेंट) में आसानी से मिल सकती हैं।
- प्रोडक्टिविटी बढ़ती है – जिससे आप काम को जल्दी कर सकते है.
- फ्यूचर-प्रूफ करियर – 2026 में AI jobs की Demand बहुत ज्यादा बढने वाली है।
अगर आप AI सीखना चाहते हैं, तो जल्दी शुरू करें। Google के ये फ्री कोर्स आपके करियर को नई दिशा दे सकते हैं।
FAQs – Google AI Course Free
Q1. Google AI Course Free क्या है?
Answer:
Google AI Course Free, Google द्वारा दिए जाने वाले ऐसे Online Course हैं जो free है.
Q2. क्या Google AI Course सच में Free होते हैं?
Answer:
हाँ ✅ Google के कई AI Courses पूरी तरह Free होते हैं। कुछ कोर्स में Certificate भी Free मिलता है, जबकि कुछ प्लेटफॉर्म पर Certificate के लिए optional payment हो सकता है।
Q3. Google AI Course कौन कर सकता है?
Answer:
Students, beginners और working professionals कोई भी कर सकते हैं।
Q4. क्या Google AI Course beginners के लिए सही है?
Answer:
हाँ, ये कोर्स बिल्कुल beginner-friendly होते हैं।